पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Voter List

मतदाता सुविधा बढ़ाने के निर्देश सहायता केंद्रों के प्रचार प्रसार पर जोर

✍️ Admin 📅 03 February, 2026 ⏰ 05:19 PM 👁 133 views




गोण्डा 03 फरवरी 2026*  - विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के तहत प्रदेशभर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र/भवन के निकट ऐसा सहायता केंद्र बनाया जाएगा, जिसे मतदाता आसानी से पहचान सकें। इसके लिए स्पष्ट बैनर भी लगाए जाएंगे। मतदाताओं की सुविधा हेतु बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक सहायता केंद्र पर उपस्थित रहेंगे, ताकि दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकें।
मतदाता सहायता केंद्र पर संबंधित मतदान केंद्र की 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेगी, जिससे मतदाता अपना नाम सूची में खोज सकें। साथ ही इस पूरी व्यवस्था का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के 

माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन कार्यवाहियों का सतत पर्यवेक्षण करने तथा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित संबंधित कर्मियों को निर्देशों से अवगत कराते हुए समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

📤 शेयर करें: