गोण्डा 10 सितम्बर 2026* - कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता-2026 (India Skill Competition-2026) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 63 कौशलों को शामिल किया गया है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के लिए भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
जिले के युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए SIDH पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक प्रतिभागी स्किल इंडिया डिजिटल हब के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
23 वर्ष तक के युवा बन सकते हैं भारत कौशल प्रतियोगिता का हिस्सा 15 सितम्बर अन्तिम तारीख
Application की और खबरें
डीआईजी के दरबार में गूंजा गरीब महिला का मामला प्रधान की कार्यशैली पर फ...
एक महीने पहले📰
निःशुल्क पॉपकॉर्न मशीन योजना हेतु 10 जून तक करें आवेदन
4 महीने पहले
शादी भागवत मुंडन भंडारा जैसे सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों हेतु कमर्शि...
6 महीने पहले📰