Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

गोवध अभियुक्त दौलत को पुलिस ने सरयू नहर के पास से किया गिरफ्तार




कटरा बाजार गोंडा। कटरा बाजार पुलिस ने गोवध के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। 

थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में गोवध कानून के तहत मामला दर्ज था। पुलिस को इस मामले में आरोपी की तलाश थी। उपनिरीक्षक सौरभ सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दौलत पुत्र नूर मोहम्मद को सरयू नहर पुलिया के पास से पकड़ा। दौलत कौड़हा जगदीशपुर, कटरा बाजार, गोंडा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की और आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया।