गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्या के नेतृत्व में थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/25 धारा 191(2),190,115(2),117(2),103(1),109,351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त- अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा जो मृतक सुभाष चंद्र मिश्रा जी का सगा भाई है ,को गिरफ्तार कर लिया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 22.02.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत सुदईपुरवा दत्तनगर में दो पक्षों में जो आपस में सगे भाई पट्टीदार है के बीच जमीन के कब्जेदारी को लेकर विवाद व मारपीट हो गयी है जिसमें घायल सुभाष चंद्र मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा जी की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई , प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कर्नलगंज में मृतक के सगे भाई अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा समेत 04 नामजद व अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 को0 कर्नलगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें दिनांक 23.02.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा आज दिनांक 24.02.2026 को फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम पता-*
01. अरूण मिश्रा पुत्र स्व0 पारसनाथ मिश्रा नि0 सुदईपुरवा दत्तनगर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-105/25 धारा 191(2),190,115(2),117(2),103(1),109,351(3) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. प्र0नि0 नरेन्द्र प्रताप राय थाना कर्नलगंज।
02. उ0नि0 अश्रय मिश्रा।
03. उ0नि0 सरफराज खान।
04. हे0का0 दीपक मिश्रा।
05. का0 अरूण कुमार।
अधिवक्ता हत्याकांड के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arrest की और खबरें
पूजापाठ तंत्र मंत्र के जरिये धोखाधड़ी करने वाले का भंडाफोड़ 26 लाख 95...
1 week ago
मारपीटकर 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया ग...
1 week ago
एनआरएचएम मामले में पूर्व विधायक को यूपी विजिलेंस ने लखनऊ में किया गिरफ...
2 weeks ago