Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

वमडेरा हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त राम सिंगार शुक्ला गिरफ्तार

गोण्डा। वादिनी शिव कुमारी पत्नी अन्नू चौबे निवासी ग्राम बमडेरा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 17.04.2025 को शाम लगभग 4 बजे वह अपने पति के साथ अपने खेत में गेहूँ काटने जा रही थी की रास्ते में विपक्षीगण हसिया, कुदाल व लाठी से हमला करके मार पीटकर वादिनी के पति की हत्या कर दी गई। 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में मु0अ0सं0 - 88/2026 धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस बनाम रामसिंगार शुक्ला आदि 03 अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 21.04.2026 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त 1. रामसिंगार शुक्ला पुत्र जगन्नाथ शुक्ला निवासी बमडेरा डीह थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के गेट कटराबाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।