गोण्डा। सिगरेट पीने को लेकर दुकानदार और ग्राहक में मारपीट, दोनों पक्ष घायल
गोण्डा। जिले में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना शहर के बाबूराम पेट्रोल पंप के निकट परसपुर रोड की बताई जा रही है, जहां एक दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक द्वारा दुकान पर सिगरेट पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आईं। दुकानदार का सिर फट गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार एवं ग्राहक में मारपीट 3 घायल
Attack की और खबरें
घाघरा में मजदूर को मगरमच्छ ने दबोचा साथी ने हथौड़े से बचाई जान
2 दिन पहले
दबंगों ने शिव मन्दिर के पुजारी पर जानलेवा हमला करके किया लहूलुहान हड़क...
एक महीने पहले
पुरानी रंजिश में युवक से मारपीटकर दी जानमाल की धमकी दर्ज हुई एफआईआर
2 महीने पहले