Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

दबंगों ने घर चढ़कर किया हमला फायरिंग आधा दर्जन से अधिक घायल हंगामा

गोण्डा। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुमढ़ौरा ठकुराइन पुरवा में पुराने विवाद को लेकर एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि करीब 50 से अधिक लोग अद्धी-कट्टा और धारदार हथियार लेकर घर पर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग किए। हमले में स्वामीनाथ, शांति और प्रियांशी, शिवसागर, मोहनलाल व विवेक समेत आध  दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को यूपी डायल 112 की मदद से सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया गया। वहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम कुम्हड़ौरा के ठकुराइन पुरवा में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुराने भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि करीब 50 दबंगों ने एक ही परिवार के घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों, हॉकी, लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी समेत धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान फायरिंग होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हमले में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने हल्का दीवान रामशरण मौर्य पर आरोपियों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।

IMG-20260305-WA0098.jpg 37.29 KB
पीड़ित पक्ष के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे मोहनलाल अपने परिवार के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी मनजीत गोस्वामी, अमित गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, मयंक, ननकऊ देवी, दिलीप कुमार समेत 15-20 अज्ञात लोगों के साथ करीब 50 दबंग मौके पर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ितों को घर में खींचकर बेरहमी से पीटा। हमले में रवि, विनोद, खुशबू, प्रियांशी, प्रियांशु और मुरली सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मोहनलाल की तहरीर पर पुलिस ने मनजीत गोस्वामी, अमित गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, मयंक, ननकऊ देवी, दिलीप कुमार समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। 

इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाला आरोप भी सामने आया है। पीड़ित मोहनलाल ने अपनी लिखित शिकायत में कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में तैनात हल्का दीवान रामशरण मौर्य पर आरोपियों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दीवान कई दिनों से उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे थे और इस घटना में भी उनकी भूमिका संदिग्ध है। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्नलगंज क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भूमि विवाद और अपराधों के बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुदई पुरवा में भूमि विवाद को लेकर एक अधिवक्ता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। 

इस घटना में भी कोतवाल की निरंकुश कार्यशैली उजागर हुई थी और उन पर भूमि विवाद में शिथिलता बरतने का आरोप लगा था। क्षेत्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने से दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।