Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

देर रात लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर हमला अंगूठी लूटने का आरोप केस दर्ज



गोंडा। जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अल्लीपुर नरहरपुर गांव निवासी राजेश चतुर्वेदी पर उस समय हमला किया गया, जब वह मसकनवा बाजार से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि दौलतपुर ग्रांट प्राथमिक पाठशाला के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी अहमद और उसके साथियों ने राजेश की मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में राजेश चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके जबड़े में गंभीर चोट आई है, जबकि शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावर उनकी सोने की अंगूठी भी छीन ले गए। घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि आरोपी अहमद के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और मामले की जांच जारी है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।