Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

योगी सरकार ने 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ का बजट किया पेश

लखनऊ। योगी सरकार के 9वें बजट में किसको क्या मिला इस पर एक नजर डालिए जो इस प्रकार से है। ➡योगी सरकार का 9वां बजट पेश ➡8 लाख 8 हजार 736 करोड़ का बजट पेश ➡पिछले साल की तुलना में 9.8% अधिक का बजट ➡आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स सिटी की स्थापना होगी ➡साइबर सिक्योरिटी में रिसर्च पार्क की स्थापना होगी ➡एआई के लिए सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना ➡उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को स्कूटी मिलेगी ➡पात्रता के आधार पर स्कूटी देने की योजना का एलान ➡1 लाख नए सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य- खन्ना ➡पॉलीटेक्निक में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी ➡यूपी में 4 नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे ➡एक्सप्रेस-वे के लिए 900 करोड़ की व्यवस्था ➡गंगा एक्सप्रेस-वे का सोनभद्र तक विस्तार होगा ➡हरदोई से फर्रुखाबाद तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे ➡विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 50 करोड़ ➡गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण के लिए 50 करोड़ ➡बुन्देलखंड रीवा एक्सप्रेस-वे के लिए 50 करोड़ ➡डिफेंस कॉरीडोर परियोजना के लिए 461 करोड़ ➡आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स सिटी के लिए 5 करोड़ ➡CM युवा स्वरोजगार योजना के लिए 225 करोड़ ➡CM युवा उद्यमी विकास अभियान को 1000 करोड़ ➡टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए 300 करोड़ ➡वस्त्र गारमेन्टिंग पॉलिसी के लिए 150 करोड़ ➡पॉवरलूम विद्युत फ्लैट रेट योजना को 400 करोड़ ➡खादी विपणन विकास योजना को 32 करोड़ ➡माटी कला बोर्ड के संचालन हेतु 11.50 करोड़ ➡प्रदेश में नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के लिए 200 करोड़ ➡प्रदेश में पुलों के निर्माण के लिए 1450 करोड़ ➡राजमार्गों के चौड़ीकरण के लिए 2900 करोड़ ➡सड़कों के रखरखाव के लिए 3000 करोड़ ➡सड़क निर्माण के लिए 2800 करोड़ ➡ग्रामीण सेतुओं के निर्माण के लिए 1600 करोड़ ➡बाईपास, रिंगरोड निर्माण के लिए 1200 करोड़ ➡औद्योगिक,लॉजिस्टिक पार्क के लिए 800 करोड़ ➡ग्रामीण मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ ➡रोड सेफ्टी के लिए 250 करोड़ की व्यवस्था ➡किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए 1300 करोड़ ➡नलकूपों के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ करोड़ ➡जल जीवन मिशन के लिए 4500 करोड़ ➡CM लघु सिंचाई योजना के लिए 1100 करोड़ ➡पम्प स्टोरेज जल विद्युत परियोजना के लिए 50 करोड़ ➡जालौन में सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना होगी ➡जालौन को 500 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना ➡सौर ऊर्जा परियोजना के लिए 150 करोड़ की व्यवस्था ➡झांसी में 200 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना ➡अमृत 2.0 योजना के लिए 4100 करोड़ की व्यवस्था ➡CM ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर योजना को 800 करोड़ ➡मलिन बस्ती विकास योजना को 400 करोड़ ➡अर्बन फ्लड स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजना को 1000 करोड़ ➡स्मार्ट सिटी योजना के लिए 400 करोड़ ➡बेसहारा पशु आश्रय योजना को 450 करोड़ ➡वाराणसी, अलीगढ़, श्रावस्ती एयरपोर्ट का विस्तार होगा ➡गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का निर्माण ➡ललितपुर हवाई पट्टी का एयरपोर्ट के रूप में विकास ➡जीरो पॉवर्टी यूपी अभियान के लिए 250 करोड़ ➡त्वरित आर्थिक विकास योजना को 2400 करोड़ ➡क्रिटिकल मैप्स योजना को 152 करोड़ ➡नरेगा योजना के लिए 5372 करोड़ की व्यवस्था ➡पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 4882 करोड़ ➡CM आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 1200 करोड़ ➡स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को 2045 करोड़ ➡डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 454 करोड़ ➡ग्रामीण अन्त्येष्टि स्थलों के विकास के लिए 244 करोड़ ➡स्टेडियम एवं ओपन जिम के लिए 125 करोड़ ➡CM पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को 85 करोड़ ➡सीड पार्क विकास परियोजना के लिए 251 करोड़ ➡प्राकृतिक खेती कार्यक्रम के लिए 124 करोड़ ➡सोलर पम्पों की स्थापना के लिए 509 करोड़ ➡यूपी एग्रीज परियोजना के लिये 200 करोड़ ➡कृषि क्षेत्र में कौशल विकास के लिए 200 करोड़ ➡महात्मा बुद्ध कृषि विवि के लिए 100 करोड़ ➡माइक्रो इरीगेशन योजना को 720 करोड़ रुपए ➡बागवानी मिशन योजना के लिए 650 करोड़ ➡खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 300 करोड़ ➡गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए 475 करोड़ ➡नंद बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत 203 करोड़ रुपए ➡छुट्टा गोवंश के रख-रखाव के लिए 2000 करोड़ ➡गो संरक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए 140 करोड़ ➡पशु चिकित्सालयों के लिए 123 करोड़ रुपए ➡कृषकों को कम ब्याज दर पर फसली ऋण मिलेगा ➡ब्याज अनुदान के लिए 525 करोड़ रुपए की व्यवस्था ➡अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए 200 करोड़ ➡प्राइमरी स्कूलों में सुविधाओं के लिए 2000 करोड़ ➡छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग के लिए 350 करोड़ ➡निशुल्क यूनीफार्म के लिए 168 करोड़ रुपए ➡परीक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए 38 करोड़ ➡समग्र शिक्षा अभियान के लिए 666 करोड़ ➡डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना के लिए 80 करोड़ ➡सैनिक स्कूल लखनऊ के निर्माण के लिए 25 करोड़ ➡संस्कृत पाठशालाओं के निर्माण के लिए 13 करोड़ ➡संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी ➡छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए 20 करोड़ रुपए ➡पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 600 करोड़ ➡छात्राओं को स्कूटी के लिए 400 करोड़ ➡CM शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के लिए 100 करोड़ ➡मां विन्ध्यवासिनी राज्य विवि के लिए 50 करोड़ ➡राज्य विश्वविद्यालयों में सुविधाओं के लिए 50 करोड़ ➡मेरठ खेल विवि के लिए 223 करोड़ रुपए ➡मथुरा-वृन्दावन कारीडोर निर्माण के लिए बजट ➡भूमि क्रय के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान ➡निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान ➡संरक्षित मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए 30 करोड़ ➡नैमिषारण्य में वेद विज्ञान केन्द्र के लिए 100 करोड़ ➡पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 400 करोड़ ➡अयोध्या में पर्यटन विकास के लिए 150 करोड़ ➡मथुरा में पर्यटन विकास के लिए 125 करोड़ ➡नैमिषारण्य में पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ ➡चित्रकूट में पर्यटन विकास के लिए 50 करोड़ ➡निराश्रित महिला पेंशन योजना को 2980 करोड़ ➡कन्या सुमंगला योजना के लिए 700 करोड़ ➡CM श्रमजीवी महिला छात्रावासों के लिए 170 करोड़ ➡CM बाल सेवा योजना के लिए 252 करोड़ ➡पोषाहार योजना के लिए 4119 करोड़ ➡आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भुगतान के लिए 971 करोड़ ➡CM सक्षम सुपोषण योजना के लिए 100 करोड़ ➡वृद्धावस्था/किसान पेंशन के लिए 8105 करोड़ ➡CM सामूहिक विवाह योजना के लिए 550 करोड़ ➡दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए 968 करोड़ ➡दशमोत्तर छात्रवृत्ति सामान्य वर्ग के लिए 900 करोड़ ➡दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना OBC के लिए 2825 करोड़ ➡दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान के लिए 1424 करोड़ ➡अल्पसंख्यक विकास के लिए 1998 करोड़ रुपए ➡अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए 365 करोड़ ➡जिलों में न्यायालयों की स्थापना के लिए 120 करोड़ ➡CM कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को 1050 करोड़ ➡बस स्टेशनों, डिपो कार्यशाला के लिए 400 करोड़ ➡इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 100 करोड़ ➡28 हजार 478 करोड़ 34 लाख नई योजनाएं