
गोण्डा 27 अगस्त,2026*।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पशुपालन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कर्नलगंज, बालपुर, हलधरमऊ तथा नगर पालिका गोण्डा क्षेत्र में सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को पकड़कर संबंधित क्षेत्र की गौशालाओं में संरक्षित किया जा रहा है।
पशुपालन विभाग की टीमों द्वारा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान निराश्रित गोवंशों को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद गौशालाओं तक पहुंचाया जा रहा है। गौशालाओं में पहुंचने के बाद गोवंशों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे उन्हें आश्रय, चारा एवं देखभाल उपलब्ध हो सके।
अभियान के अंतर्गत अब तक 100 से अधिक निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि निराश्रित गोवंशों को सड़कों पर भटकने से रोकने और उन्हें सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए।
जिला प्रशासन का उद्देश्य निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित एवं स्थायी आश्रय उपलब्ध कराने के साथ-साथ आमजन को भी सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली असुविधा से राहत दिलाना है।
प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान में तेजी बनाए रखने तथा अधिक से अधिक निराश्रित गोवंशों को चिन्हित कर गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
डीएम के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने 100 से अधिक गोवंश किया संरक्षित
Campaign की और खबरें
9 से 17 अगस्त तक पूरे जिले में सम्मान एवं उत्साह के संग चलेगा हर घर ति...
3 सप्ताह पहले
मैज़ापुर चीनी मिल क्षेत्र में मानसूनी गन्ना बुवाई अभियान का शुभारंभ
3 सप्ताह पहले
गांव गांव पहुंचकर खुरपका मुंहपका बीमारी को रोकथाम हेतु निःशुल्क टीकाकर...
एक महीने पहले