लखनऊ। यूपी के बहराइच जिले में सरकारी स्कूल के बच्चों को बंटने के लिए आई किताबें 4 रुपए किलो में कबाड़ी को बेच दी गईं। पुलिस ने कबाड़ी के यहां छापा मारकर 13 हजार किताबें बरामद की हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA दफ्तर का फोर्थ क्लास कर्मचारी आलोक मिश्रा, कबाड़ी दिलशाद, शुभांकर गुप्त, अर्जुन गिरफ्तार हैं। BSA दफ्तर के कर्मचारी आशुतोष सिंह, दीपक कुमार, अतुल सिंह को बर्खास्त किया गया। ब्लॉक ऑफिसर डॉली मिश्रा और अकाउंट ऑफिसर वीरेश वर्मा पर कार्रवाई के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी गई।
ये किताबें कबाड़ी के माध्यम से उत्तराखंड जानी थी। किताबों से भरा कंटेनर लखीमपुर खीरी जिले से वापस मंगवाई गई है। पूरा का पूरा महकमा सरकारी किताबें बेचने में इन्वॉल्व था। इधर तमाम बच्चे किताबों से महरूम है।
बच्चों के पढ़ने के लिए आई 13000 सरकारी किताबें कबाड़ी को बेंची 4 गिरफ्तार
Carelessness की और खबरें
📰
ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत प्रसूता गम्भीर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
2 महीने पहले
हलधरमऊ ब्लाक की दक्षिणी चारदीवारी ढही वॉटर कूलर खराब सामने से चमका
5 महीने पहले📰