Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत प्रसूता गम्भीर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप



गोंडा। जिले के इटियाथोक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना के मुताबिक  कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसवर अंधूपुर निवासी श्याम सुंदर गुप्ता अपनी पत्नी रजनी को प्रसव के लिए गुरुवार को इटियाथोक के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए बच्ची का जन्म कराया। परिजनों का आरोप है कि सुबह जब उन्होंने नवजात को देखने की इच्छा जताई तो उसे कपड़े से ढककर दूर से दिखाया गया। कुछ देर बाद बच्ची की मौत की सूचना दे दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की सांसें चल रही थीं, लेकिन उचित देखभाल न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नवजात की मौत जन्म के बाद ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण हुई है और लापरवाही के आरोप निराधार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।