Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सालों से ध्वस्त पड़े कूड़े से पटे बालपुर सहकारी संघ भवन का एसडीएम ने किया निरीक्षण

बालपुर गोंडा। सालों से ध्वस्त पड़े कूड़े से पटे बालपुर सहकारी संघ भवन का उप जिलाधिकारी करनैलगंज ने निरीक्षण किया। हड़पने की चालबाजी में मुकदमेबाजी के पचड़े में फंसाकर इसका बुरा हाल कर दिया गया है।  

हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत बालपुर हजारी में लखनऊ हाइवे पर स्थित बालपुर सहकारी संघ भवन करीब दो दशक से बदहाली का शिकार होकर रह गया है। भीष्म तिवारी एडवोकेट की शिकायत पर उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने बुधवार को बालपुर सहकारी संघ भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर देखा की सहकारी संघ की भूमि पर सब्जी एवं चाय पानी की दुकानें कब्जा कर चलाई जा रही है। सहकारी संघ का भवन अत्यधिक जर्जर होने के चलते ढहने के कगार पर पहुंच चुका है। इसके एक कमरे की पीछे की दिवाल ढह चुकी है। ज्यादा पुराना होने के चलते संघ भवन पर पीपल का पेड़ जाम गया है। उसकी डाल पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ है।

 सहकारी संघ भवन बालपुर का सन 1976 में निर्माण कराया गया। इसके नए भवन का निर्माण सन 2002 में कराया गया। इसके बाद से यहां से क्षेत्रीय किसानों को खाद एवं कीटनाशक बिक्री किया जाता रहा और अनाज की खरीद की जाती रही। इस भूमि को हड़पने के लिए इसरार अहमद  पूर्व सचिव को पार्टी बनाकर अदालत में दशकों से मुकदमा लड़ रहे हैं। इसी मुकदमेंबाजी के पचड़े में फंसकर बालपुर का सहकारी संघ भवन करीब दो दशक से बदहाली का शिकार होकर रह गया है। इसकी वेशकीमती भूमि होने के चलते यह जालसाज  भूमाफिया के निशाने पर आ गया।

 जानकारों का कहना है कि यह भूमि यदि सहकारी समिति को हस्तांतरित कर दी जाय तो इसका उद्धार हो जाय। इस समय केन्द्र सरकार सहकारी समितियों के उद्धार को लेकर ज्यादा फोकस किए हुए है। सालपुर धौताल सरकारी समिति के सचिव राज कमल मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एसओसी चकबंदी एवं एआर सहकारी समिति को इसको लेकर निर्देशित किया है। इससे इसके दिन बहुरने के आसार बढ़ गए हैं।