गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर टेढ़ी नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना के मुताबिक बसभरिया गांव निवासी 45 वर्षीय संजय पुत्र किशोरी करीब सात दिन पहले घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक वह बाजार के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ था।
बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने रामापुर नदी में एक शव को पानी में उतराता हुआ देखा। शव दिखाई देने पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कौड़ियां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
शव की पहचान संजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पानी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
सात दिन से लापता युवक का टेढ़ी नदी में शव मिलने से हड़कंप कोहराम
Dead body की और खबरें
📰
अयोध्या से लापता बलिया के मजदूर का संदिग्धावस्था में गोंडा में मिला शव...
2 days ago📰
शराब की दुकान के पीछे संदिग्धावस्था में मिला अधेड़ का शव जांच में जुटी...
2 days ago
करनैलगंज बस स्टैंड पर मरणासन्न अवस्था में मिला अधेड़ डॉक्टरों ने मृत कि...
1 week ago📰