करनैलगंज गोंडा। करनैलगंज के बस स्टॉप चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति अचेत अवस्था में लावारिस हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से सीएचसी कर्नलगंज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
कर्नलगंज कस्बा चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार 19 जून 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि बस स्टॉप चौराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस बुलवाई और अधेड़ को सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक अधेड़ गुरुवार रात से ही अस्पताल तिराहे से बस स्टॉप कर्नलगंज के आसपास भटकता हुआ देखा जा रहा था। शुक्रवार सुबह जब वह मरणासन्न अवस्था में बस स्टॉप के पास पड़ा मिला तो लोगों में हड़कंप मच गया और तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कर्नलगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस मृतक अधेड़ के बारे में कोई जानकारी हो या कोई उसे पहचानता हो तो तत्काल कस्बा चौकी कर्नलगंज या डायल 112 पर सूचना देकर शिनाख्त में सहयोग करें, ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सके।
करनैलगंज बस स्टैंड पर मरणासन्न अवस्था में मिला अधेड़ डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
Dead body की और खबरें
📰
अयोध्या से लापता बलिया के मजदूर का संदिग्धावस्था में गोंडा में मिला शव...
2 days ago📰
शराब की दुकान के पीछे संदिग्धावस्था में मिला अधेड़ का शव जांच में जुटी...
2 days ago📰
संदिग्धावस्था में युवक का शव मिलने से हड़कंप करनैलगंज निवासी के रूप में...
1 month ago