गोण्डा। अयोध्या में मजदूरी करने वाले बलिया के एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव में पुराने सरयू पुल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में उसका सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक तीन दिन पहले अयोध्या से लापता हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुराने सरयू पुल के बाईं ओर गांव जाने वाले रास्ते के किनारे एक शव पड़ा देखा। शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल गया था। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। कुछ देर बाद अयोध्या में साथ काम करने वाले भीम कुमार राठौर ने शव की पहचान दिल्लू शाह (45) पुत्र निवासी कंडौली, थाना सहतवार, जिला बलिया के रूप में की।
भीम कुमार ने पुलिस को बताया कि दिल्लू शाह अयोध्या स्थित रामकथा संग्रहालय परिसर में अन्य मजदूरों के साथ रहकर काम करता था। तीन दिन पहले वह कहीं जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। साथी मजदूरों ने काफी तलाश की और अयोध्या पुलिस को भी सूचना दी थी।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत तीन-चार दिन पहले हुई प्रतीत हो रही है। शव की हालत देखकर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। पुलिस हत्या, हादसा और बीमारी— सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मृतक दिल्लू शाह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चे— सोनू (20), मोनू (15), धानू (10) व बेटी रूबी (17) को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया स्थित घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अयोध्या में काम करने निकला मजदूर गोण्डा में लाश बनकर मिला। तीन दिन तक परिवार तलाशता रहा और अब सड़ा-गला शव मिला। सवाल ये है कि दिल्लू शाह गोण्डा कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही इस गुत्थी को सुलझाएगी।
अयोध्या से लापता बलिया के मजदूर का संदिग्धावस्था में गोंडा में मिला शव परिजनों में कोहराम
Dead body की और खबरें
📰
शराब की दुकान के पीछे संदिग्धावस्था में मिला अधेड़ का शव जांच में जुटी...
2 दिन पहले
करनैलगंज बस स्टैंड पर मरणासन्न अवस्था में मिला अधेड़ डॉक्टरों ने मृत कि...
1 सप्ताह पहले📰
संदिग्धावस्था में युवक का शव मिलने से हड़कंप करनैलगंज निवासी के रूप में...
एक महीने पहले