नींद हमारे लिए बहुत ज़रूरी होती है. अच्छी नींद आ जाए तो पूरा दिन तरोताज़ा बीतता है. वहीं अगर नींद में खलल पड़ जाए तो एक तरह का चिड़चिड़ापन या सिर भारी-भारी सा महसूस होता है. तो आखिर अच्छी नींद कैसे ली जाए, देर से सोने पर भी जल्दी क्यों उठना चाहिए, अच्छी नींद के लिए रूम टेम्परेचर कितना ज़रूरी है और नींद का सबसे बड़ा दुश्मन कैसे बन रहा है मोबाइल? नींद से जुड़े ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए बीबीसी हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ़ स्लीप मेडिसिन के चेयरपर्सन डॉ. संजय मनचंदा से बात की. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
स्रोत: BBC Hindi