कर्नलगंज गोंडा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के हटही गांव में गुरूवार की रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शराब ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। शराब के नशे में धुत कलयुगी पिता के उत्पात में छह वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हटही गांव निवासी प्रमोद गौतम गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी, बूढ़े माता-पिता और मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पति के हमले से घबराई पत्नी किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर भाग गई और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पीआरवी 112 के कांस्टेबल मनीष कुमार, महिला कांस्टेबल नम्रता, शिवानी और चालक विनोद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। घर के भीतर छह वर्षीय महक पुत्री प्रमोद गौतम लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना मानवता का परिचय देते हुए घायल बच्ची को अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही सीएचसी में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी करनैलगंज व कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि आरोपी पिता शराब के नशे में परिजनों से मारपीट कर रहा था। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शराबी पिता की मारपीट के दौरान मासूम बच्ची की मौत हड़कंप
Death की और खबरें
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले-...
4 hours ago
Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट मे...
4 hours ago
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
4 hours ago