Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

प्रसव के बाद महिला की मौत निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर पर घोर लापरवाही का आरोप हंगामा


अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के गुरौली ग्राम पंचायत के गांव सराय सागर का मामला बताया जा रहा है।
26 वर्षीय अनुराधा पत्नी विश्वास यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

अनुराधा को 21 सितंबर को तारुन बाजार स्थित पब्लिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक नर्सिंग होम में ऑपरेशन से अनुराधा का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद अनुराधा की हालत बिगड़ने लगी और खून व प्लेटलेट्स की कमी बताई गई। परिजनों का आरोप है कि पति को खून और प्लेटलेट्स की व्यवस्था के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजा गया। आरोप है कि इसके बाद अनुराधा को नर्सिंग होम से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

दर्शननगर के बाद अनुराधा को लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सोमवार को परिजन शव लेकर तारुन स्थित नर्सिंग होम पहुंचे, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराने की बात कही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।