Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

गजेंद्र सिंह शेखावत ने SIR को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- 'झूठ की...'

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने SIR की प्रक्रिया के बहाने एक बार फिर अपनी ‘झूठ की दुकान’ का सामान बेचना शुरू कर दिया है. शेखावत ने कहा कि देश की जनता सच्चाई जानती है, इसलिए पहले की तरह इस बार भी राहुल गांधी का झूठ नहीं बिकेगा. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए शेखावत ने कहा कि अपनी राजनीतिक नाकामियों के लिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराना किसी समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था को दोष देने के बजाय आत्ममंथन करने और खुद में बदलाव लाने की जरूरत है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति की राजनीतिक सफलता या विफलता से कहीं बड़ा है. उनके मुताबिक राहुल गांधी की राजनीति का तरीका अब साफ दिखाई देता है. पहले भ्रम फैलाना और लोगों को उकसाना, फिर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना और इसके बाद पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करना उनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है. SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना शेखावत ने मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया SIR को लेकर भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को साफ-सुथरा और त्रुटिरहित बनाना है. इससे यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाती है कि कोई योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई अयोग्य व्यक्ति सूची में शामिल न हो. शेखावत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सफाई में नहीं, बल्कि गंदगी में विश्वास रखती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद अशुद्ध है और मतदाता सूची में भी उसी तरह की अशुद्धि चाहती है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक किरकिरी खुद करवाते हैं और अंत में खुद ही उपहास का पात्र बनते हैं.

स्रोत: ABP Hindi