Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल में बेड पर तड़पते हुए मरीज की मौत डॉक्टरों की घोर लापरवाही


 गोंडा। शायद इस जिले में आम आदमी और गरीब व्यक्ति की व्यथा कथा भगवान सिवा को  सुनने वाला नहीं है। इसका एहसास आम आदमी को उस समय होता है जब वह जिला अस्पताल इलाज हेतु पहुंचता है।
सूचना के मुताबिक पोर्टरगंज बाजार के रहने वाले राजेश गुप्ता की बीती रात तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनो द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। रात से ही उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि सुबह राजेश की तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों द्वारा राजेश को समय से नहीं देखा गया। राजेश आधे घंटे बेड पर पड़ा तड़पता रहा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।