Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ लड़ने से तुर्की का इनकार, मक्का रक्षा समझौते के बावजूद बनाई दूरी

इमेज स्रोत, Cem Tekkesinoglu/Anadolu via Getty Images तुर्की ने कहा है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ किसी सैन्य संघर्ष में शामिल होने का इरादा नहीं रखता है. दरअसल, तुर्की का सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ हुए संयुक्त रक्षा समझौता (मक्का समझौता) है, लेकिन सऊदी पर हमलावर हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ लड़ने से उसने इनकार कर दिया है. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तुर्की के रक्षा मंत्री याशर गुलेर ने कहा, ने कहा, “हम हूतियों के साथ किसी भी तरह के संघर्ष में शामिल होने पर विचार नहीं कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि सऊदी अरब को तुर्की की ओर से दी जाने वाली संभावित सैन्य सहायता का मुख्य उद्देश्य प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करना होगा. गौरतलब है कि तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच अगस्त में ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर साइन किए गए थे. इस सप्ताह इसे मंज़ूरी के लिए तुर्की की संसद में पेश किया गया है. समझौते के प्रावधानों के अनुसार, तीनों देशों में से किसी एक पर हमला होने की स्थिति में उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा. पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के भाई और रैपर मीका सिंह ने कहा है कि उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ़ोन किया और अब वो यह विवाद ख़त्म करना चाहते हैं. दरअसल, उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धिपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान मशहूर गायक दलेर मेहंदी की परफ़ॉर्मेंस के समय उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन पर शराब पीकर गाने और लिप्सिंग करने का आरोप लगाया था. इस मामले पर मीका सिंह ने शुक्रवार को कहा, "अब इस मामले को ख़त्म करने का समय है, ख़ासकर तब जब मुझे उत्तराखंड के सम्मानित मुख्यमंत्री धामी साहब का ख़ास फ़ोन आया. वह बहुत अच्छे इंसान हैं और बिल्कुल भी घमंड नहीं करते. उन्होंने हमसे बहुत प्यार और अच्छे तरीक़े से बात की. उन्होंने कहा कि कोई एक इंसान ग़लत है, इसका मतलब ये नहीं कि पूरा उत्तराखंड ग़लत है" उन्होंने कहा, "मेरी अब भी एक गुज़ारिश है सुबोध जी, अगर आप दलेर जी को फ़ोन करके माफ़ी मांग लें, तो यह सही होगा. आपने उनकी इज़्ज़त को बहुत नुकसान पहुंचाया है. मुझे अब भी उम्मीद है कि आप माफ़ी मांगेंगे." मीका ने कहा, "हमारे मन में किसी के लिए कोई निजी दुश्मनी नहीं है. हम गुंडे या झगड़ा करने वाले लोग नहीं हैं, जो मुक़दमे करने के लिए घूमते रहें, लेकिन आपने जो किया, वह ग़लत था. दलेर भाई ने चुप रहना चुना और उनके इस तरह शांत रहने पर लोगों ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी, वह बहुत शानदार रही." मीका ने कहा कि वो हर रोज़ दलेर मेहंदी से बात करते हैं और अब उनकी तबीयत काफ़ी बेहतर है. बिहार के सीवान ज़िले के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान एक घर में भीषण विस्फोट हो गया. हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. सीवान के एसपी भारत सोनी के मुताबिक़, मेडिकल टीम के आकलन के बाद सिविल सर्जन ने पांच शव बरामद होने की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में सात से आठ लोग मौजूद थे, जिनमें से पांच की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, दो से तीन लोगों के घर से बाहर होने की बात सामने आई है. पुलिस इन लोगों का पता लगाने में जुटी है. सीवान के एसपी भारत सोनी ने कहा, “फ़ॉरेंसिक साइंस लैब (एफ़एसएल) की टीम मौक़े पर पहुंच गई है. आग पूरी तरह बुझा दी गई है और पूरे घर की तलाशी ली जा रही है. बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम भी मौक़े पर मौजूद है. इलाक़े की जांच के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. हम एफ़आईआर दर्ज कर रहे हैं और जांच से घटना की असली वजह का पता चलेगा.” उन्होंने कहा, “सिविल सर्जन की टीम को संदेह है कि मलबे में एक और शव हो सकता है.” मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जामो बाज़ार थाना प्रभारी और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस ने मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है. इमेज स्रोत, Eric Lee/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका एक बार फिर ‘एपिक फ़्यूरी’ जैसा सैन्य अभियान चला सकता है. हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता भी हो सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फ़्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, “हम एक और छोटा-सा ‘एपिक फ़्यूरी’ जैसा अभियान चला सकते हैं या वे समझौता कर सकते हैं.” ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान समझदारी दिखाए, तो उसे गंभीर वार्ता शुरू करने का प्रस्ताव देना चाहिए. हालांकि, उन्होंने ने यह भी कहा कि उन्हें संदेह है कि ईरान ऐसा करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे ख़राब अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है. ट्रंप ने इससे पहले शुक्रवार को ही कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध को जल्द समाप्त कर सकता है. हालांकि, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या अमेरिका को युद्ध जल्द ख़त्म करने की कोशिश करनी चाहिए या संघर्ष को धीरे-धीरे शांत होने देना चाहिए. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. राहुल पर पीएम मोदी के लगातार हमले लेकिन नेहा बोरा-दीपके पर चुप्पी के क्या मायने हैं एनडीए का हिस्सा बने यूसुफ़ पठान को मिल गया विवादित प्लॉट, कांग्रेस का हंगामा 'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई मध्य प्रदेश: कहीं 5 तो कहीं 33,500 रुपये प्रति लीटर में ख़रीदा फ़िनाइल, सरकारी ख़रीद में इतना फ़र्क क्यों?

स्रोत: BBC Hindi