Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय (ED)के प्रयागराज जोनल ऑफिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी 3.72 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. ED ने 'मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002' के प्रावधानों के तहत एक 'कुर्की आदेश' (PAO) जारी करके इन चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. इसमें कोलकाता में एक प्लॉट और फ्लैट, बैंक बैलेंस और बीमा पॉलिसियां ​​शामिल हैं. मुख्य आरोपी अनिक दत्ता और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कॉल सेंटरों और हवाला नेटवर्क के जरिए यूके के नागरिकों को ठगकर 7 करोड़ रुपये जुटाए थे. ED ने यह जांच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज FIR और दायर चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी. यह मामला अनिक दत्ता, आकाश गुप्ता, आदित्य मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ IPC, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराधों से जुड़ा है. जांच में पता चला है कि अनिक दत्ता, आकाश गुप्ता और आदित्य कुमार मिश्रा समेत अन्य आरोपियों ने 'M/s ग्लोबर्ड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड, रांची' और बाद में 'M/s जुबिलेट इंफो प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर' के जरिए फर्जी कॉल सेंटर चलाए. ED ने अपनी जांच में पाया कि इंटरनेट स्पीड सुधारने के बहाने ये आरोपी पीड़ितों को 'एनीडेस्क' (AnyDesk) और 'क्विक असिस्ट' (Quick Assist) जैसे 'रिमोट एक्सेस' सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए राजी कर लेते थे. ED का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर UK के बुजुर्गों से साइबर ठगी की थी. ED की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी 'एनीडेस्क' (AnyDesk) और 'क्विक असिस्ट' (Quick Assist) के जरिए पीड़ितों के डिवाइस व बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना रहे थे. ठगी की रकम Western Union, MoneyGram और अन्य हवाला चैनलों से भारत, बांग्लादेश और थाईलैंड भेजी जा रही थी. ED ने इस जांच में करीब ₹7 करोड़ की रकम अवैध तरीके से जुटाए जाने का अनुमान लगाया है. कार्रवाई करते हुए ED ने इन आरोपियों से कोलकाता का प्लॉट-फ्लैट, बैंक बैलेंस और बीमा पॉलिसियां आदि कुर्क किए है.  रवि यादव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (वरिष्ठ संवाददाता) हैं. CBI, NIA, ED, इनकम टैक्स, कस्टम्स और नारकोटिक्स को कवर करते हैं. इसके साथ ही हरियाणा, हिमाचल और पंजाब की राजनीति पर नजर रखते हैं. NEET-UG 2026 परीक्षा घोटाला, अनिल अंबानी से जुड़े ED और CBI मामले, ACP राजबीर सिंह हत्याकांड, हरियाणा में बाबा रामपाल से जुड़ा मामला, हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन, बाबा राम रहीम से जुड़ा मामला, रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा जमीन घोटाला, ऐश्वर्या राय - सुकेश/जैकलीन ED मामले का खुलासा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़े ED मामलों को प्रमुखता से कवर किया है. रवि यादव के पास पत्रकारिता में करीब 20 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले पंजाब केसरी, आज समाज, लाइव इंडिया, हरियाणा न्यूज़, तहलका, नेटवर्क 18, दैनिक भास्कर और भारत-24 जैसे संस्थानों के साथ काम किया है. देश के जटिल मामलों की जांच रिपोर्ट पढ़ने, जांच एजेंसियों के काम करने के तरीकों को समझने और जांच में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों से अपडेट रहने में काफी रुचि है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हरियाणा से मास कम्युनिकेशन में एमए की डिग्री हासिल की. MDU रोहतक से राजनीति विज्ञान में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) किया है. संपर्क करें- ravi.y@abpnetwork.com

स्रोत: ABP Hindi