कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. ACC के मुताबिक, अब वह 31 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे. उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को खत्म होने वाला था. इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के आधार पर मंजूरी देते हुए कहा गया है कि कि सिंह का मौजूदा कार्यकाल अब एक साल बढ़ा दिया जाएगा. इस फैसले के बाद रक्षा सचिव के कार्यकाल का प्रभार संभालते रहेंगे. The Appointments Committee of the Cabinet (ACC) has approved a one-year service extension for Defence Secretary Rajesh Kumar Singh He will now serve in the role until October 31, 2027, or until further orders, whichever comes earlier. His current tenure was scheduled to end on October 31, 2026. रक्षा सचिव से पहले ये जिम्मेदारी निभा चुके सिंह 2024 गिरिधर अरमाने की जगह 40वें रक्षा सचिव बने सिंह ने रक्षा मंत्रालय और डीआरडीए के तेजी से फैसले लेने के लिए प्रेरणा देने का काम किया था. इसके अलावा मिसाइल सेक्टर को प्राइवेटाइजेशन के लिए खोलने में अहम रोल निभाया था. रक्षा सचिव का पद संभालने से पहले अप्रैल 2023 से अगस्त 2024 तक उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में सेक्रेटरी के पद पर रहे. इससे पहले वह पशुपालन और डेयरी विभाग में भी सचिव पद पर रहे. 1989 के IAS अफसर हैं राजेश कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह का जन्म 24 नवंबर 1964 को हुआ था. वह केरल कैडर के 1989 बैच के IAS अफसर हैं. फिलहाल वह 1 नवंबर 2024 से मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (साउथ ब्लॉक), नई दिल्ली में सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं. राजेश सिंह ने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. वह सेक्रेटरी, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट, सीवीओ, जॉइंट सेक्रेटरी, कमिश्नर, स्पेशल ऑफिसर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर समते कई पदों पर काम कर चुके हैं. उन्हें हिंदी, इंग्लिश के अलावा मलयालम भाषा आता है. कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है. Contact: K.sehore@gmail.comTwitter: https://x.com/kartiksamadhiyaLinkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/
स्रोत: ABP Hindi