Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

नाबालिग से रेप के मामले में उम्र कैद काट रहे आसाराम बापू को मंगलवार (27 अक्तूबर 2026) की शाम 5 बजे तक जोधपुर की जेल में सरेंडर करना होगा. उन्हें 20 दिन की पैरोल मिली थी, जो अभी खत्म हो चुकी है. इस वजह से उन्हें अब जेल जाना होगा. इससे पहले आसाराम बापू ने स्वास्थ्य आधार पर बाहर रहने देने का अनुरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया. राजस्थान सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह आसाराम की सेहत का ख्याल रखें. इसके अलावा आसाराम के वकील ने कहा कि फिलहाल आसाराम का इलाज जारी है. वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित  गवर्नमेंट धन्वंतरि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में भर्ती है. ऐसी स्थिति में उनके पैरोल को 20 दिन से ज्यादा बढ़ाया जाए. हालांकि, उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया. इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को 6 अक्टूबर को   20 दिन की पैरोल दी थी, जो आज खत्म हो गई है. ब्रेकिंग खबर है अपडेट की जा रही है....

स्रोत: ABP Hindi