Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

कनाडा: लॉटरी में जीते क़रीब 272 करोड़ रुपये, मियाद ख़त्म होने से कुछ देर पहले पहुंचा विजेता

ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग कॉर्पोरेशन के मुताबिक़, लॉटरी का 4 करोड़ कनाडाई डॉलर (करीब 272 करोड़ रुपये) का इनाम जीतने वाले टिकट के मालिक ने उसकी मियाद ख़त्म होने से कुछ ही घंटे पहले अपना दावा पेश किया. ओएलजी के मीडिया रिलेशंस के निदेशक टोनी बिटोंटी ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि लॉटरी टर्मिनल के ज़रिए टिकट की पुष्टि की गई. इस टिकट की मियाद बुधवार की आधी रात को ख़त्म होने वाली थी. लॉटरी कॉर्पोरेशन लोटो मैक्स जैकपॉट जीतने वाले टिकट के मालिक की तलाश कर रहा था. लगभग एक साल पहले, 28 अक्तूबर 2025 को ओंटारियो के ग्रे काउंटी में एक रिटेलर से यह टिकट ख़रीदा गया था. ओएलजी ने विजेता का नाम नहीं बताया और कहा कि उसने उनसे संपर्क करके पुष्टि की है कि टिकट का असली मालिक वही हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा, "अगर असली मालिकाना हक़ की पुष्टि हो जाती है, तो ओएलजी विजेता के सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगा और विजेता के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की अपनी प्रक्रिया के तहत उनकी कहानी मीडिया और आम लोगों के साथ साझा करेगा." ओएलजी ने कहा था कि ब्लू माउंटेन्स और ओवेन साउंड को शामिल करने वाला ग्रे काउंटी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. ऐसे में हो सकता है कि किसी ने वहां टिकट ख़रीदा हो और घर लौटने के बाद उसे चेक करना भूल गया हो. बिटोंटी ने बुधवार को इससे पहले सीटीवी न्यूज़ को बताया था कि "अफ़सोस की बात" यह थी कि टिकट को ओएलजी ऐप या किसी दुकान पर चेक नहीं किया गया था. देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां. ओएलजी ने बताया कि जैकपॉट जीतने वाले नंबर 06, 14, 17, 19, 26, 43 और 45 हैं. बोनस नंबर 27 है. ओंटारियो लॉटरी एंड गेमिंग कॉर्पोरेशन ने टिकट खरीदने वालों से अपील की थी कि वे कपड़ों की जेबों, हैंडबैग, बैकपैक, बटुओं और गाड़ियों के ग्लव कंपार्टमेंट जैसी जगहों की जांच करें. अगर टिकट की मियाद ख़त्म हो जाती, तो लॉटरी कॉर्पोरेशन 4 करोड़ कनाडाई डॉलर की इनामी राशि भविष्य के खेलों के लिए अपने पास रख लेता. पहले भी लॉटरी के बड़े इनामों पर किसी ने दावा नहीं किया है. 28 जून 2022 को ओंटारियो के स्कारबरो में किसी ने 7 करोड़ डॉलर का लोटो मैक्स ड्रॉ जीता था, लेकिन कोई भी टिकट धारक इनाम लेने सामने नहीं आया. उस समय ओएलजी ने बताया था कि टिकट के बारे में 2,700 लोगों ने फ़ोन और ईमेल के ज़रिए संपर्क किया था, लेकिन उनमें से कोई भी विजेता नहीं था. बिटोंटी ने बताया कि हर साल लगभग एक प्रतिशत इनामों पर कोई दावा नहीं करता. उन्होंने कहा कि आम तौर पर ये इनाम बहुत छोटी रकम के होते हैं. पिछले हफ़्ते अल्बर्टा के एक निवासी ने कनाडा के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट 9 करोड़ डॉलर जीता था. विजेता की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

स्रोत: BBC Hindi