Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

शादी से 5 दिन पहले दूल्हे की सड़क हादसे में मौत, 28 तारीख को गर्लफ्रेंड से होने वाला था ब्याह

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के उसिलमपट्टी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब शादी से महज पांच दिन पहले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है.

मदुरै जिले के उसिलमपट्टी स्थित तिरुवल्लुवर नगर निवासी प्रसन्न वेंकटेश एक पढ़े-लिखे युवक थे और बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि उनकी शादी 28 तारीख को अपनी गर्लफ्रेंड से होने वाली थी. शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रिश्तेदारों को निमंत्रण भी दिया जा चुका था. हर तरफ खुशी का माहौल था, लेकिन किसे पता था कि ये खुशी अचानक ही मातम में बदलने वाली है.

वैन से जोरदार टक्कर हो गई

इसी बीच बीती रात प्रसन्न वेंकटेश दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे. जब वह टीईएलसी स्कूल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक वैन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक प्रसन्न वेंकटेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर उसिलमपट्टी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसिलमपट्टी सरकारी अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने मामले की जांच की

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शादी से कुछ ही दिन पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं और उसिलमपट्टी क्षेत्र को गहरे दुख में डुबो दिया है.

स्रोत: ABP Hindi