Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

रूस: सेना के एक हाई-प्रोफ़ाइल जनरल को कई गोलियां मारी गईं

इमेज स्रोत, Russian Defence Ministry रूस की सेना के एक हाई-प्रोफ़ाइल जनरल को मॉस्को में कई गोलियां मारी गई हैं और वह घायल हो गए हैं. लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शहर के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके में एक रिहायशी इमारत में हुए हमले के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत के बारे में फ़िलहाल जानकारी नहीं है. अलेक्सेयेव रूस के सैन्य जनरल स्टाफ़ के मुख्य निदेशालय (जीआरयू) में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के लगभग चार साल बाद से अब तक राजधानी मॉस्को में इससे पहले भी कई आला सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है. ब्रिटेन के सैलिसबरी में 2018 में हुए नर्व एजेंट हमले के पीछे जीआरयू का हाथ होने के आरोपों के बाद अलेक्सेयेव पर यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाए थे. मामले की जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने कहा, "पीड़ित को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है." समिति ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. यूक्रेन युद्ध के दौरान अलेक्सेयेव की अहम भूमिका रही है. उन्होंने 2022 में मारियुपोल की घेराबंदी के दौरान यूक्रेन के साथ बातचीत में हिस्सा लिया था. उन्हें वैगनर भाड़े के सैनिक समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन से बातचीत के लिए भी भेजा गया था, जिन्होंने जून 2023 में पुतिन के ख़िलाफ़ विद्रोह किया था, जिसे जल्द ही दबा दिया गया था. इमेज स्रोत, Wagner Account/Anadolu Agency via Getty Imag फिलहाल यह साफ नहीं है कि शुक्रवार सुबह मॉस्को के वोलोकोलाम्स्कोए हाईवे पर एक रिहायशी इमारत में हुई गोलीबारी के पीछे कौन था. यूक्रेन पहले भी रूस के सैन्य अधिकारियों पर हुए कुछ हमलों की ज़िम्मेदारी ले चुका है. रूसी खुफिया अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने के अंत में सेंट पीटर्सबर्ग में एक रूसी सैनिक पर होने वाले हमले को नाकाम कर दिया था. 2024 में ही मॉस्को में एक अन्य जनरल इगोर किरिलोव की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पिछले महीने एक उज्बेक नागरिक को जेल भेजा गया था. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू ने कहा था कि यह हमला उसी ने कराया था. लेफ्टिनेंट जनरल किरिलोव रूस की परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा इकाइयों के प्रभारी थे. बीबीसी के लिए कलेक्टिवन्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

स्रोत: BBC Hindi