Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

जापान के आम चुनाव में पीएम सनाई तकाइची की शानदार जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

इमेज स्रोत, Kim Kyung-Hoon/Pool/Reuters/Anadolu via Getty Images जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री सनाई तकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है. सत्ताधारी एलडीपी और जापान इनोवेशन पार्टी के गठबंधन ने 465 सदस्यों वाले निचले सदन में 352 सीटें जीती हैं. एनएचके सहित कई जापानी मीडिया आउटलेट्स ने इसे "ऐतिहासिक जीत" बताया है. तकाइची की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "जापान-भारत की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी दुनिया में शांति, स्थिरता और खुशहाली को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाती है." "मुझे पूरा भरोसा है कि महामहिम (सनाई तकाइची) के बेहतरीन नेतृत्व में, जापान और भारत के बीच दोस्ताना रिश्ते भविष्य में और भी ऊंचे स्तर पर पहुंचेंगे." ईरानी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को एक और मामले में सज़ा सुनाई गई है. ईरान की एक कोर्ट ने उन्हें साढ़े सात साल की जेल की सज़ा सुनाई है. ये जानकारी उनके वकील मोस्तफ़ा निली ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी है. नरगिस मोहम्मदी के वकील मोस्तफ़ा निली ने लिखा, "उन्हें 'मिलीभगत कर साज़िश रचने' के आरोप में छह साल और 'प्रोपेगेंडा गतिविधियों' के लिए डेढ़ साल जेल की सज़ा सुनाई गई है." मोहम्मदी बीते कई साल से जेल की कई सज़ाएं काट रही हैं. दिसंबर 2024 में मेडिकल कारणों से उन्हें जेल से तीन हफ़्ते के लिए अस्थायी रिहाई दी गई थी. हालांकि, गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक़ एक्टिविस्टों और पश्चिमी देशों के दबाव के चलते उनकी रिहाई का समय बढ़ गया. उनकी सबसे हालिया गिरफ़्तारी दिसंबर, 2025 में एक शोक सभा में "भड़काऊ बयान" देने के आरोप में हुई थी. इसी मामले में ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद की एक कोर्ट ने उन्हें साढ़े सात जेल की सजा सुनाई है. 53 साल की मोहम्मदी को ईरान में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए साल 2023 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में 15 फ़रवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच तय मुक़ाबले को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से रविवार रात सवाल किया गया. इस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैं इन चीज़ों पर कोई कमेंट नहीं करूंगा, न बीसीसीआई की तरफ़ से इस पर कोई कमेंट है. सारी चीज़ आईसीसी पर छोड़ी हुई है. आईसीसी जो फ़ैसला लेगा, हम वो मानेंगे." राजीव शुक्ला ने कहा, "सब आईसीसी के ऊपर छोड़ा हुआ है." पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलने की घोषणा की है. पाकिस्तान सरकार के मुताबिक़ उसने ये फ़ैसला ऐसा बांग्लादेश के प्रति समर्थन में किया है. दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आकर मैच खेलने से इनकार किया था और अपने मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की थी. फिर आईसीसी ने बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट से बाहर करते हुए स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. भारत के ख़िलाफ़ टी20 वर्ल्ड कप मुक़ाबले के पाकिस्तान के प्रस्तावित बहिष्कार पर जारी गतिरोध को सुलझाने की कोशिश जारी है. इस बीच, रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नक़वी ने लाहौर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाक़ात की. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उपाध्यक्ष इमरान ख़्वाजा भी भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर गतिरोध सुलझाने की कोशिश में रविवार को लाहौर पहुंचे. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - लाहौर में 19 साल बाद लौटी बसंत की बहार, रंगों से जगमगाया आसमान - चीनी होटल में रुका था एक कपल...बाद में पता चला कि हज़ारों ने देखे थे उनके अंतरंग पल - भारत अमेरिका ट्रेड डील: सरकार बोली 'किसानों के हितों की हिफ़ाज़त' की, पर किसान संगठनों ने जताई ये आपत्तियां - 'किताबें बिल्कुल टॉफ़ी जैसी थीं': 20 लाख किताबों की लाइब्रेरी बनाने वाले गौड़ा की कहानी

स्रोत: BBC Hindi