Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

स्कूल-संसद में धमाके की धमकी की डेट हुई 'डिकोड' , 9 और 13 तारीख का अफजल गुरु से निकला कनेक्शन

दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. इस बार धमकी स्कूलों के अलावा संसद में धमाके की धमकी देने की भी थी. इसलिए यह और संवेदनशील हो गया. हालांकि जांच हुई तो कुछ संदिग्ध निकलकर नहीं आया लेकिन धमकी देने वालों ने जिन दो तारीखों का जिक्र किया है, उसका कनेक्शन अफजल गुरु से जुड़ता दिख रहा है. 

स्कूल और संसद को उड़ाने की धमकी देने वालों ने धमाके के लिए 9 और 13 तारीक का जिक्र किया है, इसका 2001 में फांसी दिए गए आतंकी अफजल गुरु से संबंध है, उसी की याद में धमाके की धमकी दी गई है. फिलहाल पुलिस ईमेल को किसने भेजा और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच में जुटी है. दिल्ली पुलिस के अनुसार सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9: बजे के बीच आए. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता तुरंत संबंधित स्कूलों पर पहुंच गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया.

धमकी में क्या कहा गया?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, धमकी भरे इस ईमेल में कहा गया, "स्कूलों में आज (9 फरवरी) को 1 बजकर 11 मिनट पर धमाका होगा. लिखा, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान'. आज शहीद अफजल गुरु याद विच, बम ब्लास्ट होवेगा. स्कूलां विच आज धमाका." इसमें 9 फरवरी की तारीख का जिक्र है, यह अहम इसलिए है क्योंकि अफजल गुरु को इसी दिन फांसी दी गई थी. कोर्ट के आदेश और राष्ट्रपति के दया याचिका खारिज किए जाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में उसे फांसी पर चढ़ा दिया गया था. 

संसद में 13 तारीख को धमाके की धमकी
वहीं, ईमेल में संसद में धमाके की धमकी के लिए 13 फरवरी का जिक्र किया गया. ईमेल में लिखा गया, "हिंदूस्तानी पार्लियामेंट बिच बम चलेगा. 13 फरवरी 1.11 बजे होवेगा."  13 फरवरी का जुड़ाव भी सीधे तौर पर अफजल गुरु से है, उसने संसद पर हमला 13 तारीख को ही किया था, केवल महीना दिसंबर का था. अब 13 फरवरी को धमाके की धमकी दी गई है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम का भी जिक्र ई-मेल में है. खालिस्तानी मंसूबे जाहिर करते हुए लिखा, "पंजाब हुण खालिस्तान, खालिस्तान नेशनल आर्मी."

 

स्रोत: ABP Hindi