केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कमर कस ली है. राहुल ने चुनाव से पहले तिरुवनंतपुरम में पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की है. कांग्रेस की ओर से जारी इन ऐलानों में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाओं पर जोर दिया गया है. राहुल गांधी का कहना है कि इन गारंटियों का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना, परिवारों को आर्थिक राहत देना और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाना है. घोषणाओं के तहत महिलाओं को केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहयोग देने और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए हर महीने एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. सामाजिक पेंशन बढ़ाकर 3,000 की जाएगी कमजोर और वंचित वर्गों के लिए दी जाने वाली सामाजिक कल्याण पेंशन को बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि उन्हें बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके. 25 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित ओमन चांडी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर देने की योजना बनाई गई है. यह योजना दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के नाम पर प्रस्तावित है. युवाओं के लिए ब्याज-मुक्त ऋण रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन देने का वादा किया गया है. कांग्रेस का मानना है कि इससे नए स्टार्टअप और रोजगार के अवसर पैदा होंगे. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विभाग घोषणाओं में बुजुर्गों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित विभाग बनाने का भी प्रस्ताव शामिल है. राहुल गांधी के मुताबिक ये गारंटियां केरल के सामाजिक ढांचे को मजबूत करने और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी. एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.
स्रोत: ABP Hindi