Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

तरबगंज में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत पुलिस महकमे में शोक

गोंडा। मंगलवार को थाना तरबगंज पर तैनात उ0नि0 इंद्रेश यादव (पी0एन0ओ0- 942530320)को सुबह 10:00 बजे अचानक सीने पर दर्द हुआ था। इसके चलते उनको तत्काल ईलाज हेतु सीएचसी तरबगंज ले जाया गया था जहां पर चिकित्सकों द्वारा उचित ईलाज हेतु उनको जिला अस्पताल गोण्डा रेफर किया गया। वहां पर ईलाज के दौरान उनकी हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा उ0नि0 इंद्रेश यादव की असामयिक/दुःखद मृत्यु होने पर रिजर्व पुलिस लाइन्स गोण्डा में शोक परेड का आयोजन कर उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी गयी तथा पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा उ0नि0 के परिजनों को सांत्वना/हरसंभव मदद का अश्वासन देकर पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेजवाया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन अजय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा भी पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।