Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर किए ताज़ा हमले का वीडियो पोस्ट किया

इमेज स्रोत, Getty Images/Donald Trump अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ईरान पर हुए ताज़ा हमलों को देखा जा सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में केवल वीडियो साझा किया, इस पर उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा और ना ही यह बताया कि वीडियो ईरान में किस जगह का है. हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो ईरान के इस्फ़हान शहर पर हुए हमलों का है. इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ़ करते हुए लिखा था, "ईरान में बड़ा दिन. हमारी महान सेना ने कई लंबे समय से ढूँढे जा रहे ठिकानों को नष्ट कर दिया. हमारी सेना दुनिया में सबसे बेहतरीन और सबसे ताक़तवर है." इसी बीच अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप सैन्य अभियान ख़त्म करने को तैयार हो सकते हैं, भले ही होर्मुज़ स्ट्रेट काफ़ी हद तक बंद रहे. इमेज स्रोत, Aaron Schwartz/Bloomberg via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान ख़त्म करने को तैयार हैं, भले ही होर्मुज़ स्ट्रेट काफ़ी हद तक बंद ही क्यों न रहे. यह दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में किया गया है. अख़बार ने प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सहयोगियों ने आकलन किया है कि इस अहम समुद्री रास्ते को जबरन खोलने का मिशन लड़ाई को उनकी तय समयसीमा (चार से छह हफ़्ते) से आगे ले जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान की नौसेना और मिसाइल भंडार को गंभीर नुक़सान पहुंचाने के बाद, अब अमेरिका ईरान पर कूटनीतिक दबाव बनाए रखेगा ताकि व्यापार का प्रवाह फिर से शुरू हो सके. बीबीसी ने इस पर टिप्पणी के लिए व्हाइट हाउस से संपर्क किया है. रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. पिछले हफ़्ते यूक्रेन ने कई बार बाल्टिक सागर के पास रूस के बड़े तेल निर्यात ठिकानों पर हमला किया. इन हमलों के बाद कुछ जगहों पर कई दिनों तक आग जलती रही. बीबीसी वेरिफ़ाई ने पुष्टि की है कि 23 मार्च से अब तक रूस के लेनिनग्राद इलाक़े में, सेंट पीटर्सबर्ग शहर के पास (जो यूक्रेन की सीमा से लगभग 800 किलोमीटर दूर है) कम से कम तीन तेल ठिकानों पर हमला हुआ. बाल्टिक सागर के अहम बंदरगाह उस्त-लूगा और प्रिमोर्स्क पर अलग-अलग हमले हुए हैं. साथ ही पास में स्थित किरीशी तेल रिफ़ाइनरी पर भी हमला हुआ. फ़िनलैंड स्थित "सेंटर फ़ॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर" के मुताबिक़, साल 2025 में रूस के कुल तेल निर्यात का 22% प्रिमोर्स्क से और 20% उस्त-लूगा से गया था. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 26 और 27 मार्च को रूस के तीनों बाल्टिक बंदरगाहों से किसी भी जहाज़ में तेल नहीं भरा गया. सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा कि 24 मार्च को प्रिमोर्स्क में जलते तेल ठिकानों से भारी धुआँ उठ रहा था. 27 मार्च को उस्त-लूगा में आग और किरीशी रिफ़ाइनरी को बड़ा नुक़सान भी देखा गया. इमेज स्रोत, Mostafa Alkharouf/Anadolu via Getty Images ईरानी हवाई हमले में दुबई बंदरगाह पर लगी आग में कुवैत का एक तेल टैंकर जल गया है. संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, समुद्री फ़ायरफ़ाइटिंग टीमें आग पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रही हैं और जहाज़ पर मौजूद सभी 24 क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े मीडिया ने एक घंटे पहले ही कुवैती टैंकर को निशाना बनाए जाने की ख़बर दी थी और टैंकर से जुड़ी तस्वीरें भी जारी की थीं. इस टैंकर पर हमला उस समय हुआ है, जब कुछ ही घंटे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर तेहरान समझौते पर नहीं आता और होर्मुज़ स्ट्रेट बंद रहता है, तो ईरान की बिजली, तेल और ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया जाएगा. इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा था, "ईरान के हमले फ़ारस की खाड़ी के देशों पर नहीं, बल्कि 'दुश्मन हमलावरों' पर हैं, जो अरबों और ईरानियों का सम्मान नहीं करते." उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश देते हुए सऊदी अरब से अमेरिकी सेनाओं को अपने इलाक़े से बाहर निकालने की अपील भी की. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. - ट्रंप ने फिर बातचीत की कही बात, ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर भी दिया जवाब - ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए तेल संकट से कैसे निपट रहे हैं ये देश - विशाखापत्तनम में नौसेना के कर्मचारी पर महिला की हत्या कर शव के टुकड़े फ़्रिज में छिपाने का आरोप - पाकिस्तानी क्रिकेट लीग में बॉल के साथ क्या हुआ जिस पर मचा हंगामा - लौट रही है लखनऊ की शाही रसोई की रौनक जहाँ 188 साल से परोसे जा रहे हैं लज़ीज़ पकवान

स्रोत: BBC Hindi