Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Andhra Pradesh: खाकी पर लगा दाग! एएसआई पर प्रेमी जोड़ों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

Andhra Pradesh Blackmail Case: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के माचेर्ला पुलिस स्टेशन में एएसआई के रूप में कार्यरत निवास को गंभीर आरोप के वजह से निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन पर प्रेम जोड़ों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और अपनी इच्छा पूरी करने के लिए उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं. इसके बाद मामले की गंमभीरता को देखते हुए आईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने उनके खिलाफ सस्पेंशन का आदेश जारी किया.

बताया जा रहा है कि सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले इस पुलिस अधिकारी ने अपने पद का इस्तेमाल करते हुए कई लोगों को अपने घिनौने अपराध का निशान बनाया. आरोप है कि वह प्रेम जोड़ों और महिलाओं के निजी पलों का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करटा और उनसे पैसे वसूलता था. इसके अलावा, वह महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न जैसे घिनौने काम भी करते थे. 

ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा

इस मामले की जांच में सामने आया है कि माचेर्ला निर्वाचन क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर कॉलेज के छात्र और प्रेम जोड़े बड़ी संख्या में आते हैं. इसी का फायदा उठाते हुए एएसआई निवास ने जम्मलमदका के एक ऑटो ड्राइवर को उनके एकांत दृश्यों के वीडियो बनाने के लिए कहा.

इसके बाद उन वीडियो को दिखाकर उन जोड़ों को डराया-धमकाया जाता था और पुलिस स्टेशन आने और उनपर कारवाई का डर दिखाया जाता था. इस डर कर फायदा उठाकर उनसे लाखों रुपये वसूले जाते थे. जांच में पता चला कि आरोपी सिर्फ पैसे तक सीमित नहीं था, बल्कि उसने कई युवतियों और महिलाओं को अपनी निजी इच्छा पूरी करने के लिए परेशान भी किया था.

वायरल वीडियो से खुली पोल

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब उत्पीड़न में शामिल एएसआई निवास के कारनामों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत गंभीरता दिखाई.

जांच के दौरान यह पुष्टि की गई कि एक व्यापारी और उसकी महिला मित्र के साथ उसका एक वीडियो बनाकर आरोपी एएसआई ने कई बार पैसे वसूले. इतना ही नहीं, इस अवैध वसूली रैकेट में उसी स्टेशन के एक एसआई और एक कांस्टेबल की भी भूमिका होने के आरोप है. फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद अधिकारी गहन जांच कर रहे हैं.

स्रोत: ABP Hindi