Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

PM Modi Addresses To Nation Live: PM मोदी रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण बिल या कोई मुद्दा? किस पर करेंगे बात

PM Modi Speech in Hindi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi LIVE) देश को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि विपक्ष को उसके पाप की सजा जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी. दरअसल, शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका. इस प्रस्ताव में लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी. मतदान के दौरान बिल के समर्थन में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास कराने के लिए 352 मतों की आवश्यकता थी. सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन न करना उनकी बड़ी गलती है और इसके राजनीतिक परिणाम उन्हें भुगतने पड़ सकते हैं. उम्मीद है कि मोदी महिला आरक्षण के कार्यान्वयन के मुद्दे और संसद में हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जहां विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान किया था.  इस विधेयक के तहत, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कवायद के बाद, 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को “कार्यान्वित” करने के लिए लोकसभा सीटों को वर्तमान 543 से बढ़ाकर 816 तक किया जाना था. राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को समायोजित करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जानी थी.  इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आवश्यक समर्थन नहीं जुटा सका.    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'ये 40 साल से लटके हुए नारी के हक को, 2029 से अगले लोकसभा चुनाव से उसका हक देने का संशोधन था. नारी शक्ति वंदन संशोधन 21वीं सदी के भारत की नारी को नए अवसर देने, नई उड़ान देने और उसके सामने से बाधाएं हटाने का महायज्ञ था. देश की 50 प्रतिशत यानी, आधी आबादी को उसका अधिकार देने का साफ नीयत के साथ, ईमानदारी के साथ किया गया एक पवित्र पर्व था.' पीएम मोदी ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तीनों ही महिला विरोधी हैं. ये देश की नारी शक्ति को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती.'

स्रोत: ABP Hindi