Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

‘कर्मचारियों को बिंदी, तिलक, पगड़ी पहनने की अनुमति’, Lenskart का ऐलान! जारी की नई इन-स्टोर स्टाइल गाइड

प्रीमियम आई-वियर कंपनी लेंसकार्ट ने शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि अब से उसके सभी स्टोर्स में काम करने वाले कर्मचारी बिंदी, तिलक, सिंदूर, कलावा, मंगलसूत्र, कड़ा, पगड़ी और हिजाब समेत किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक पहचान के साथ काम कर सकते हैं. इस ऐलान के साथ लेंसकार्ट ने अपने कर्मचारियों के लिए नई 'इन-स्टोर स्टाइल गाइड' भी जारी की है.

कंपनी ने कहा कि यह कोई छूट या अपवाद नहीं है, बल्कि कंपनी की पहचान का हिस्सा है. अगर किसी पुराने कम्युनिकेशन से किसी कर्मचारी को ऐसा लगा कि उनकी आस्था की यहां जगह नहीं है, तो कंपनी इसके लिए माफी मांगती है. लेंसकार्ट ने यह भी कहा कि अब आगे हर पॉलिसी और ट्रेनिंग मटेरियल इन्हीं मूल्यों को दर्शाएगा.

स्रोत: ABP Hindi