पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आ रही हैं तो कहीं उम्मीदवारों को दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. वहीं तमिलनाडु में शांतिपूर्ण चुनाव चल रहा है. निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक की वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 41.11 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि तमिलनाडु में 37.56 फीसदी मतदान हुआ है.
बंगाल में ग्राउंड से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई इलाकों में सुबह से ही तनाव के हालात बने हुए हैं. कुछ जगहों पर कथित तौर पर बम फेंके जाने की खबरें हैं. हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है. अधिकारियों का दावा है कि जहां-जहां गड़बड़ी की सूचना मिली, वहां तुरंत ठीक किया गया है.
स्रोत: ABP Hindi