Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ईरान पर प्रतिबंधों के बाद अमेरिका ने आर्थिक दबाव बढ़ाने की भी बात कही

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वह "ईरान के ग़ैरक़ानूनी तेल कारोबार को अस्त-व्यस्त करने के लिए निर्णायक क़दम" उठा रहा है. इसमें वित्त विभाग की ओर से शुक्रवार को लगाए गए प्रतिबंध शामिल हैं. ये प्रतिबंध "एक स्वतंत्र और बड़ी चीनी रिफ़ाइनरी और क़रीब 40 अन्य ठिकानों" पर लगाए गए हैं, जिन्हें विभाग ने ईरान के तेल निर्यात के लिए "अहम लाइफ़लाइन" बताया है. विदेश विभाग ने कहा कि ये पाबंदियां उन आय स्रोतों को रोकती हैं जिनसे ईरानी शासन की "मध्य पूर्व में अस्थिरता फैलाने वाली गतिविधियों" को फंड मिलता है. बयान में कहा गया है, "अमेरिका, आर्थिक मंदी के तहत ईरान और उसके ग़ैरक़ानूनी ऊर्जा कारोबार को सहारा देने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर आर्थिक दबाव और बढ़ाएगा." इमेज स्रोत, Iranian Ministry of Foreign Affairs/Anadolu via Getty ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. उनके इस दौरे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान में ईरान और अमेरिका के बीच बैठक का ज़िक्र नहीं है. इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अराग़ची की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान "ईरान और अमेरिका के बीच किसी बैठक की योजना नहीं है". हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 'ईरान के विचार पाकिस्तान को बता दिए जाएंगे'. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, "विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज इस्लामाबाद पहुंचा है. उनका स्वागत उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक़ डार, फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया." बयान में कहा गया, "इस दौरान ईरान के विदेश मंत्री पाकिस्तान के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे. इन बैठकों में क्षेत्र के ताज़ा घटनाक्रमों के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए जारी प्रयासों पर चर्चा होगी." इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि 'ईरान एक ऑफ़र दे रहा है और हमें देखना होगा'. हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें अब तक यह नहीं पता कि यह ऑफ़र क्या है. फ़ोन कॉल के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिका किसके साथ बातचीत कर रहा है, तो उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी. लेकिन उन्होंने कहा, वह "उन लोगों से बात कर रहे हैं जो इस समय सत्ता में हैं". उन्होंने यह भी कहा कि अगले हफ़्ते जब ब्रिटेन के किंग चार्ल्स अमेरिका आएंगे, तो वह उनके साथ ईरान पर चर्चा करेंगे. इससे पहले व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और जैरेड कुशनर ईरान से बातचीत के लिए इस्लामाबाद की यात्रा करेंगे. उधर, ईरान की सरकार ने भी पुष्टि की कि विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची इस्लामाबाद दौरे पर रहेंगे. हालांकि, बयान में इस बात का ज़िक्र नहीं किया गया कि यह यात्रा क्या अमेरिका से बातचीत के लिए है या नहीं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - राघव चड्ढा और अन्य सांसदों ने अचानक छोड़ी आम आदमी पार्टी? 'आप' में चल क्या रहा है? - राघव चड्ढाः लंदन से पढ़ाई, केजरीवाल के भरोसेमंद रणनीतिकार बनने और बीजेपी में शामिल होने तक का सफ़र - पंजाबः 300 फ़ुट ऊंचे टावर पर 18 महीने तक बिताने वाले गुरजीत सिंह को कैसे उतारा गया - होर्मुज़ स्ट्रेटः कितनी ख़तरनाक होती हैं समुद्री बारूदी सुरंगें, इन्हें हटाना क्यों मुश्किल काम - चीन की ये ख़ास जेल जहां लोग वज़न कम करने के लिए आते हैं

स्रोत: BBC Hindi