आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को AAP पर तीखा हमला किया है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के सबसे बड़े कारणों में से एक अरविंद केजरीवाल का चर्चित आलीशान बंगला था.
उन्होंने कहा कि आज शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आलीशान बंगला पार्ट-2 की तस्वीरें सामने आईं हैं. मेरा मानना है कि जब अरविंद केजरीवाल ने पहला आलीशान बंगला बनाया था, उसकी वजह से आम आदमी पार्टी की छवि तार-तार हुई थी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के हारने के सबसे बड़े कारणों में केजरीवाल का आलीशान बंगाल शामिल था.
स्रोत: ABP Hindi