Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

Telangana Crime News: तेलंगाना के करिमनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी. इस पूरी वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान अरुणा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी स्नेहित (28) बताया जा रहा है, जिसने कुछ समय पहले कविता नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था. जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को स्नेहित अपनी सास अरुणा को बाइक पर कहीं ले जा रहा था। अरुणा पीछे बैठी हुई थी.

चलते वाहन पर अपनी सास को दे मारा हेलमेट

इसी दौरान स्नेहित ने चलते वाहन पर ही अपनी सास पर हेलमेट से हमला कर दिया. उसने पीछे बैठी अरुणा के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वह संतुलन खो बैठीं और बाइक से नीचे गिर गईं. गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद स्नेहित ने मामले को छिपाने की कोशिश की. उसने परिवार और आसपास के लोगों को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि अरुणा को अचानक फिट्स (दौरा) पड़ा और वह बाइक से गिर गईं. शुरू में उसकी बात पर कुछ लोगों ने विश्वास भी किया.

सीसीटीवी कैमरों से हुआ घटना का खुलासा

लेकिन जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई. फुटेज में साफ दिखाई दिया कि स्नेहित ने जानबूझकर हेलमेट से हमला किया था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी.

सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी की पत्नी कविता ने भी अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पारिवारिक रिश्तों में इस तरह की क्रूरता ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

स्रोत: ABP Hindi