Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

अमेरिकी हमले के बाद ईरान की तीखी प्रतिक्रिया- शेर के दांत देखकर ये मत समझो कि वो मुस्कुरा रहा

इमेज स्रोत, Fatemeh Bahrami/Anadolu via Getty Images अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान में सैन्य ठिकानों पर बमबारी की है. इसके बाद ईरान के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने अपने एक्स हैंडल पर एक अरबी कहावत पोस्ट की, जिसमें इशारों-इशारों में अमेरिका को चेतावनी दी गई. उन्होंने लिखा, "अगर तुम शेर के बाहर निकले हुए दांत देखो, तो यह मत समझो कि शेर मुस्कुरा रहा है." ईरानी सांसद और राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने एक्स पर लिखा, "बार-बार वही ग़लती करने से अलग जवाब नहीं मिलेगा, बस और सख़्त मिलेगा. ईरान के नए समुद्री नियम का सम्मान करें." इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, "पहले ईरान ने अमेरिकी जहाज़ों पर हमला किया, हमारे तीन अमेरिकी डेस्ट्रॉयर थे, जो होर्मुज़ से बिना नुकसान के निकल गए. जवाबी हमले में ईरान की कई छोटी नावें पूरी तरह तबाह कर दी गईं और अमेरिकी जहाज़ों को निशाना बनाने वाली मिसाइलें आसानी से गिरा दी गईं." दूसरी ओर, ईरान की सेना ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है. संबंधित कहानी: अमेरिका ने ईरान पर फिर की बमबारी, ट्रंप क्या बोले? इमेज स्रोत, Iranian Presidency/Anadolu via Getty Images ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने दावा किया है कि उन्होंने सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की है. राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने यह बात ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट में हुई नौसैनिक झड़प से एक घंटा पहले कही. दरअसल, पेज़ेश्कियान ने गुरुवार को तेहरान के उद्योग मंत्रालय में व्यापारियों और मार्केट प्रतिनिधियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की. इसमें उन्होंने कहा, "इस मुलाक़ात में जो बात मुझे सबसे ज़्यादा महसूस हुई, वह थी सुप्रीम लीडर का सामना करने का तरीका, उनका नज़रिया और उनका विनम्र व्यवहार." पेज़ेश्कियान और मोजतबा की मुलाक़ात की कोई फ़ोटो या वीडियो अभी तक जारी नहीं हुए हैं. हालांकि, पेज़ेश्कियान का कहना है कि दोनों के बीच ढाई घंटे तक बातचीत हुई. गौरतलब है कि अमेरिका और इसराइल की बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की मौत के कुछ दिन बाद ही उनके बेटे मोजतबा ख़ामेनेई को सर्वोच्च नेता घोषित कर दिया था. सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा ख़ामेनेई का कोई ऑडियो या वीडियो जारी नहीं हुआ है, ईरानी मीडिया ने सिर्फ़ उनके लिखित संदेश प्रकाशित किए हैं. कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि हमले में वे घायल भी हुए थे. संबंधित कहानी: ईरान के सुप्रीम लीडर का नज़र न आना और मज़बूत होती आईआरजीसी का क्या है मतलब इमेज स्रोत, Rasid Necati Aslim/Anadolu via Getty Images अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी तनातनी से एक बार फिर एशिया में शुक्रवार सुबह कच्चे तेल की क़ीमतों में उछाल आया है. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट की क़ीमत 2.6% बढ़कर 102.70 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि अमेरिका में कारोबार होने वाला क्रूड 2.3% बढ़कर 97 डॉलर पर पहुंच गया है. दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में गोलीबारी हुई थी. जिसके बाद अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसने ईरान की ओर से "बिना वजह" किए गए हमलों को रोकने के लिए जवाबी हमला किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, "जिन अमेरिकी जहाज़ों पर हमला हुआ, वे तीन अमेरिकी डेस्ट्रॉयर थे, जो होर्मुज़ से बिना नुकसान के निकल गए. जवाबी हमले में ईरान की कई छोटी नावें पूरी तरह तबाह कर दी गईं और अमेरिकी जहाज़ों को निशाना बनाने वाली मिसाइलें आसानी से गिरा दी गईं." दूसरी ओर, ईरान की सेना ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच बीते कुछ हफ़्तों से युद्धविराम चल रहा था, लेकिन इन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर युद्ध गहराने की आशंका बढ़ गई है. संबंधित कहानी: अमेरिका ने ईरान पर फिर की बमबारी, पीस डील का क्या होगा? नासिक टीसीएस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त निदा ख़ान को गुरुवार रात को हिरासत में ले लिया. निदा पर यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने बताया कि निदा को छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और वहां की क्राइम ब्रांच की मदद से पकड़ा गया है. इससे पहले 2 मई को नासिक कोर्ट ने निदा ख़ान की अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज की थी. अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कहा कि आरोप गंभीर हैं और उनसे हिरासत में पूछताछ ज़रूरी है. हालांकि, तब निदा फ़रार चल रही थीं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अजय मिसर ने बताया था कि निदा इस केस की मुख्य अभियुक्तों में से एक हैं. कोर्ट ने इसी आधार पर अग्रिम ज़मानत देने से मना कर दिया था. संबंधित कहानी: नासिक टीसीएस मामला: धर्मांतरण के आरोप और जांच पर क्यों उठ रहे हैं सवाल बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. - राहुल गांधी को क्यों लगता है कि ममता की हार पर कांग्रेस को ख़ुश नहीं होना चाहिए? - पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता ने अब तक नहीं दिया है इस्तीफ़ा - कैसे फैली तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के साथ आने की ख़बर, क्या ऐसा गठबंधन मुमकिन है? - नीतीश के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाने के पीछे जेडीयू की रणनीति क्या है?

स्रोत: BBC Hindi