Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज, डीके शिवकुमार ने जताया दुख

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता डी. सुधाकर का निधन हो गया है. काफी लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था. इस मौके पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य के मंत्री और कांग्रेस नेता डी. सुधाकर के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि डी. सुधाकर लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. डीके शिवकुमार ने लिखा, 'आज हमारे कैबिनेट सहयोगी डी. सुधाकर के निधन से बहुत दुख हुआ है. वह हमारे बेहद करीबी थे. डी. सुधाकर ने हिरियूर से विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के प्लानिंग और स्टैटिस्टिक्स मंत्री के रूप में शानदार सार्वजनिक सेवा दी थी.' डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि डी. सुधाकर का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनके निधन से पार्टी और राज्य की राजनीति को बड़ा नुकसान हुआ है. डी. सुधाकर कर्नाटक की राजनीति में एक अहम चेहरा माने जाते थे. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनता के लिए काम किया और अपनी सादगी व कार्यशैली के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय थे.

स्रोत: ABP Hindi