Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई यानी रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना के कई कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. पीएम मोदी सुबह 11 बजे कर्नाटक में ऑर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना की 45वीं एनिवर्सरी पर शामिल होंगे. इसके बाद वह हैदराबाद दौरे पर जाएंगे. 

पीएम मोदी ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के लोग  समाजसेवा के हमारे आदर्शों के अनुरूप कई क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा हैदाराबाद में 9500 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे. यहां पीएम मोदी इन प्रोजेक्ट्स की आधारशीला रखेंगे. इनमें में सड़क, लॉजिस्टिक्स, कपड़ा, रेलवे, एनर्जी और अन्य क्षेत्र शामिल हैं. इसके बाद, पीएम मोदी 'सिंधु अस्पताल' की सौगात राज्य में देंगे. 

स्रोत: ABP Hindi