Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बंगाल-असम साधने के बाद BJP का दक्षिण भारत पर फोकस! PM मोदी ने तेलंगाना को दी 9377 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (10 मई, 2026) को तेलंगाना में 9,377 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. इस परियोजनाओं में करीब 2,360 करोड़ की लागत वाली जहीराबाद में 3,245 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र, 1700 करोड़ रुपये के लागत से वारंगल में भारत का पहला पूरी तरह से चालू PM MITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क, 3175 करोड़ रुपये से हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर NH-167 गलियारे को फोर-लेनिंग प्रोजेक्ट, 1535 करोड़ की लागत से 118 किमी का काजीपेट-विजयवाड़ा रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट, 600 करोड़ की लागत वाला इंडियन ऑयल का मलकापुर ग्रीनफील्ड टर्मिनल प्रोजेक्ट और 1,500 करोड़ की लागत से हैदराबाद में कैंसर के इलाज के लिए 1,500 बिस्तरों वाला सिंधु अस्पताल के निर्माण प्रोजेक्ट भी शामिल है.

बीजेपी की दक्षिण भारत साधने की कोशिश शुरू

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जनादेश हासिल करने और अभी-अभी संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में असम में अपनी सत्ता बरकरार रखने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिना कोई समय गंवाए अपना चुनावी फोकस दक्षिण की तरफ मोड़ दिया है. पार्टी नेताओं ने तेलंगाना को BJP का अगला बड़ा राजनीतिक लक्ष्य करार दिया है.

आगामी विधानसभा को लेकर क्या बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज रविवार (10 मई, 2026) को हैदराबाद की हाई-प्रोफाइल यात्रा 2024 में उनके दोबारा चुने जाने के बाद यहां उनकी पहली जनसभा को एक स्पष्ट संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि भगवा पार्टी ने आगामी राज्य चुनावों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है.

स्रोत: ABP Hindi