Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

तमिलनाडु की विजय कैबिनेट में कांग्रेस से कितने बनेंगे मंत्री? सामने आया राहुल गांधी का प्लान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में तमिलगा वेट्टी कजगम (TVK) सरकार के गठन के बाद कांग्रेस 55 साल बाद सरकार में वापसी करने के लिए तैयार है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु जनादेश के बाद कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, जिसके बदले में विजय ने कांग्रेस को सरकार में दो मंत्री पद देने का फैसला किया है. 

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान नई सरकार ने शपथ ली, जहां विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री बने. उनके साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नौ मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

TVK ने जीती 108 सीटें, कांग्रेस की 5

विजय के नेतृत्व में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी TVK पार्टी 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि, पार्टी बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गई, जिसके चलते विजय को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों का समर्थन मांगना पड़ा. डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (SPA) के तहत 28 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को केवल 5 सीटें ही मिल सकीं. 

स्रोत: ABP Hindi