Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

'मेरी गिरफ्तारी हो सकती है...', बंगाल की फाल्टा सीट पर दोबारा वोटिंग से पहले कलकत्ता HC पहुंचे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है. उन्हें डर है कि वोटिंग की तारीख से पहले उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. इस सीट पर 21 मई को फिर से वोटिंग होनी है.

जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की सिंगल-जज बेंच ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली है, और इस मामले की सुनवाई सोमवार (18 मई, 2026) को दोपहर 2 बजे के बाद दूसरे सत्र में होगी. अपनी अर्जी मे जहांगीर खान ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके खिलाफ मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने अपनी अर्जी में कोर्ट से यह निर्देश देने की भी गुजारिश की है कि राज्य सरकार उन्हें बताए कि राज्य पुलिस ने उनके खिलाफ कितनी एफआईआर दर्ज की हैं और उन एफआईआर में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं.

स्रोत: ABP Hindi