Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Falta By-Election: बंगाल की जिस सीट पर 'पुष्पा' ने छोड़ा मैदान, वहां किसने दी बीजेपी कैंडिडेट को टक्कर, हैरान कर देगा नाम!

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है. यहां तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया था, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस कैंडिडेट अब्दुर रज्जाक बीजेपी को चुनौती देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई, जबकि सीपीआईएम के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी.

बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को 1 लाख 49 हजार 666 वोट मिले और उन्होंने 71 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए. वहीं, सीपीआईएम के शंभूनाथ कुर्मी 40 हजार 645 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जो कुल मतों का लगभग 20 प्रतिशत है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक तीसरे स्थान पर रहे. टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान सिर्फ 7,783 वोटों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए और उनकी जमानत जब्त हो गई.

स्रोत: ABP Hindi