Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के उस कथित बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि केंद्र की NDA सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी. फडणवीस ने इसे दिन में सपना देखना और सिर्फ कल्पना बताया. दरअसल, BJP ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी और एक साल के भीतर गिर सकती है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मशहूर टीवी शो मुंगेरीलाल के हसीन सपने का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'एक बहुत लोकप्रिय टीवी सीरियल आता था, जिसका नाम ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ था. राहुल गांधी की बातें उसी तरह की हैं. इससे ज्यादा कुछ नहीं.'

स्रोत: ABP Hindi