Rajasthan to Delhi Alert Reminder on Mobile: राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेशन मोड पर मोबाइल भर्रा उठे. यह अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है. अगले तीन घंटों के दौरान आपके जनपद की कुछ जगह पर बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी तूफान और मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. अलर्ट के मुताबिक, हवा की गति 60 से 80 किमी/ घंटे से बढ़कर 90 किमी/ घंटा होने की सूचना जारी की गई है. इससे पहले 29 मई की शाम को करीब साढ़े पांच बजे भी यूपी में मौसम विभाग ने यूहीं अलर्ट जारी किया था. यहां तेज बीप-बीप की आवाज सुनकर लोग चौंक गए थे. वाइब्रेशन के साथ स्पीकर पर भी चेतावनी सुनाई देने लगी थी. इस मैसेज में भी आंधी, बारिश और 60 से 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी. अगले 15 घंटे 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट IMD के अनुसार अगले 15 घंटे में 10 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. करीबन 70 KM राज्यों में हवाएं चलने की उम्मीद है. साथ ही तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी. इससे आम जन को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब शामिल हैं.
स्रोत: ABP Hindi