Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को एक और झटका लगा है. नेशनल जांच एजेंसी एनआईए ने भांगर विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शुक्रवार को हुई है.

एनआईए ने मोल्ला को 'फरार' घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की. दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उस स्थान पर  कथित तौर पर बम बनाए जा रहे थे.

स्रोत: ABP Hindi